फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul News: ट्रक की टक्कर के बाद बस पलटी, चुनावी ड्यूटी से लौट रहे 21 पुलिसकर्मी घायल

Sat, 20 Apr 2024 08:45 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

हादसे में होम गार्ड समेत 21 पुकिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 9 जवानों को बैतूल और 12 को शाहपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने केस दर्ज हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
टक्कर के बाद पलटी बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपुर भोपाल हाईवे पर बरेठा घाट के पास शनिवार सुबह होमगार्ड और पुलिस जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 21 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा ट्रक को ओवरटेक करने के कारण सुबह 4 बजे के करीब हुआ। 

विज्ञापन


दरअसल, छिंदवाड़ा से ड्यूटी खत्म कर जवानों से भरी बस बरेठा घाट पहुंची तो ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे बस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। 

छिंदवाड़ा से राजगढ़ जा रही इस बस में 40 जवान सवार थे, जिसमे 34 होमगार्ड जवान और 6 पुलिसकर्मी थे। हादसे में 21 लोग घायल हो गए, मामूली चोट लगने पर 12 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती किया गया और गंभीर घायल 9 जवानों को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बस में सवार पुलिसकर्मी अशोक कुमार कौरव ने बताया की हम चुनाव ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे, हमारे साथ बस में 34 होमगार्ड 6 पुलिसकर्मी सवार थे। रास्ते में चाय पीने के बाद हम राजगढ़ की ओर बढ़े तभी बरेठा घाट पर ट्रक से टक्कर के बाद बस खाई में पलट गई।  

एसडीओपी बैतूल शालिनी परस्ते ने बताया कि हादसा शाहपुर थाना क्षेत्र में हुआ था। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें