मध्यप्रदेश के उमरिया में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की साइटिंग आम हो गई है। उन्हें भी गर्मियां सता रही है। तभी तो तालाब में नहाते बाघ का चित्र वायरल हो रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की साइटिंग आम है। गर्मियों का सीजन आते ही बाघों को अब गर्मी सताने लगी है। बाघ नजदीक के तालाब या नदी में नहाते दिख रहा है। इसका एक फोटो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
जो फोटो सामने आया है वह बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा जोन का है। सफारी के दौरान पर्यटकों के सामने ही बाघ तालाब में पानी से खेल रहा था। लोगों ने इसे अपने कैमरों में कैद किया। अब यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बाघ की टेरिटरी बताई जा रही है। यहां पिछले कुछ दिनों से उसकी साइटिंग आम हो गई है।