बीट गार्ड के कमरे में घुसा बाघ।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बीट गार्ड के कमरे में अचानक एक बाघ पहुंच गया। गनीमत यह रही कि उस कमरे में उस समय कोई भी मौजूद नहीं था नहीं तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल यह पूरी घटना उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत की बताई जा रही है। जहां एक बाघ जंगल से आता नजर आ रहा है और बीट गार्ड के कमरे में घुस गया, लेकिन उस समय बीट गार्ड वहां पर मौजूद नहीं था। आज से पहले इस तरह का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में नहीं आए थे, लेकिन यह वीडियो आने के बाद दहशत का माहौल है।
हालांकि यह वीडियो किसने बनाया अभी इस बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है, पर आज जहां वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।