फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: पोती के घर का विवाद सुलझाने पहुंची थी दादी, ससुराल पक्ष ने ऐसा विवाद किया कि चली गई जान

Sun, 25 Jun 2023 06:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पोती और उसके पति का विवाद सुलझाने पहुंची दादी की मौत हो गई। समझाइश के दौरान बात बिगड़ गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई, इसी बीच दादी को धक्का लगा और वो ऐसी गिरीं कि फिर उठ न पाईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति पत्नी के बीच में हुए विवाद को सुलझाने के लिए शनिवार रात बड़नगर से दो बेटे और उनकी मां उज्जैन के फाजलपुरा पहुंची थी, जहां पर वह अपनी पोती और उसके पति को विवाद समाप्त करने की समझाइश दे रही थी कि तभी बात इतनी बिगड़ी कि पोती के ससुराल पक्ष के लोगों ने समझाइश दे रही दादी पर ही हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन




कोतवाली थाना प्रभारी नरेन्द्र परिहार ने बताया कि फाजलपुरा निवासी नगमा बी के साथ शनिवार दोपहर में उसके पति रईस ने विवाद के बाद मारपीट कर दी। इस पर नगमा ने बड़नगर में अपनी मायके वालों को सूचना दी। इस बात की जानकारी लगने के बाद शाम को नगमा की दादी इदिया बी पति वाहिद खान और उनके दो पुत्र यहां आए। घर पहुंचने पर उनके बीच विवाद हो गया और रईस के परिजनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों ओर से जमकर मारपीट और धक्का मुक्की हुई। झूमाझटकी के दौरान नगमा की दादी इदिया गिरी और उसकी मौत हो गई। इस पर वहां हड़कंप मच गया और तत्काल वृद्धा को अस्पताल लेकर गए, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका की पुत्री नियाज बी ने कहा कि उसकी मां की रईस के परिजनों की मारपीट से हुई है। पुलिस ने नगमा की शिकायत पर उसके पति रईस और परिजनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें