फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: जंगल सफारी करने पहुंचे पर्यटकों के सामने आए पांच बाघ, जो जहां था वहीं थम गया

Mon, 30 May 2022 04:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से बाघों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बाघिन अपने चार शावकों के साथ जिप्सी के सामने से सड़क पार कर गई। यह वीडियो जंगल में पहुंचे पर्यटकों ने बनाया और यह नजारा देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो में पांच टाइगर नजर आ रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के सामने अचानक बाघिन अपने चार शावकों के साथ सामने आ गई। पांच बाघों को सड़क पार करते हुए देखना रोमांचित कर देने वाला दृश्य था। इसे वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया। नजारा देख टूरिस्ट उत्साहित हो गए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से बाघों का एक वीडियो फिर वायरल हुआ है। इसमें बाघिन अपने चार शावकों के साथ जिप्सी के सामने से सड़क पार करती दिख रही है। यह वीडियो जंगल में पहुंचे पर्यटकों ने बनाया। बता दें कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में लगातार बाघों की साइटिंग होती है। इस क्षेत्र में बाघों की हलचल रहती है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रहने वालों की मानें तो कभी भी वन्य प्राणी देखने को मिल जाते हैं। यहां बाघ, भालू और हाथी सहित वन्य प्राणी मिलते रहते हैं।
 
सफारी पर गए पर्यटकों को ऐसा ही नजारा देखने को मिला। उन्होंने यह नजारा कैमरे में कैद कर लिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक और टाइगर रिजर्व के पर्यटन प्रभारी ने वीडियो की जानकारी नहीं होना बताया और देखने के बाद पुष्टि करने की बात कही। इससे यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि वीडियो कब का है और किस गेट के जंगल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें