फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balaghat News: बालाघाट में लाखों का चावल घोटाला, दूसरे राज्यों से लाया चावल राइस मिल में मिला

Sat, 14 Dec 2024 07:29 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

बालाघाट में 50 लाख रूपए का चावल घोटाला प्रशासन ने पकड़ा है। खास बात ये है कि चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली(PDS) का है।चावल में फोर्टिफाइड राइस कर्नेल मिला हुआ था। 
विज्ञापन
बालाघाट में प्रशासन की टीम ने पकड़ा चावल घोटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट में राइस घोटाला सामने आया है। इसमें  50 लाख रुपए का चावल जब्त किया गया है। जो अन्य राज्यों से आया हुआ था। ये चावल घोटाला सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


दरअसल बालाघाट प्रशासन की टीम ने यहां की एक राइस मिल में दबिश दी। यहां पर उनको सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बांटे जाने वाले दो हजार क्विंटल चावल मिले। इस चावल का मूल्य  करीब 50 लाख रुपए बताया गया है। टीम का कहना है कि  चावल को बिहार  और उत्तर प्रदेश से लाया गया था। इस राइस मिल के अलावा एक अन्य राइस मिल पर भी प्रशासन की टीम ने दबिश दी। वहां से बारदानों की गठानों से लदा हुआ एक ट्रक भी जब्त किया है।

खाद्य आपूर्ति अधिकारी सुनील किरार ने बताया कि चावल में फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (एफआरके) पाया गया। जो सिर्फ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल में मिलता है।  मिल संचालक संजय छुटवानी ने बताया कि चावल उत्तर प्रदेश और बिहार से मंगाया गया था। राइस मिल संचालक द्वारा धान मिलिंग हेतु इस वर्ष नागरिक आपूर्ति निगम से 213 लॉट का अनुरोध किया था। इसमें मिलर ने केवल 13 लॉट का ही उठान किया था। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पंचनामा बनाया और मिल संचालक के बयान भी दर्ज किए। 

विज्ञापन

फोर्टीफाइड राइस क्या है ?
ये एक खास तरह के चावल होते हैं। इसमें शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व मिलाए जाते हैं। इससे शरीर के जरूरी मिनिरल्स लोगों को मिल जाते हैं। ये मिनिरल्स सामान्य तौर पर चावल में नहीं पाए जाते हैं।
विज्ञापन


 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें