फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बालाघाट जिले में सर्चिंग के सीआरपीएफ जवानों की गाड़ी पलटी, एक की मौत, चार घायल

Sun, 13 Oct 2024 02:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

रविवार सुबह करीब 6:00 बजे थाना बिरसा अंतर्गत सीआरपीएफ 7 बटालियन की डी कंपनी डोमिनेशन के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान रास्ते में उनका बोलेरो वाहन पलट गया। हादसे में एक जवान की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में एक कांस्टेबल की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट जिले में सर्चिंग के लिए निकले सीआरपीएफ के जवानों का बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक जवान की मौत हो गई, जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को महाराष्ट्र के गोंदिया रेफर किया गया। सभी जवान नक्सल प्रभावित मछूरदा चौकी में पदस्थ थे। घटना बिरसा थाना क्षेत्र के गर्राटोला के पास हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 6:00 बजे थाना बिरसा अंतर्गत सीआरपीएफ 7 बटालियन की डी कंपनी मछुरदा क्षेत्र में डोमिनेशन के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान रास्तें में उनका बोलेरो वाहन पाथरी से सुंदरवाही के बीच कुदान गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 22 साल के कांस्टेबल तारकेश्वर टी निवासी धमतरी छत्तीसगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। उनका पार्थिक शरीर सीएचसी बिरसा में सुरक्षित रखा गया है।

 
विज्ञापन


हादसे में यह हुए घायल

  • एएसआई यदुनंदन, पिता राहुप्रसाद पासवान, उम्र 57 साल
  • इंस्पेक्टर उमेश, पिता सुदामा, उम्र 30 साल
  • एएसआई बिरजू दास, पिता रामकिशोर, उम्र 44 साल
  • आर. राकेश, पिता सुबल यादव, उम्र 30 साल

विज्ञापन

हादसे में घायल हुए जवानों को निजी एंबुलेंस से महाराष्ट्र के गोंदिया रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें