फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balaghat: हार्डवेयर शॉप में लाखों की चोरी, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापारी ने घोषित किया 51 हजार का इनाम

Sun, 06 Aug 2023 10:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

बालाघाट के मोहनगांव में एक व्यापारी के घर और दुकान में चोरों ने डेढ़ लाख नगदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। अब पीड़ित व्यापारी ने चोरों की गिरफ्तारी के लिए 51 हजार के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
वह दुूकान जिसमें चोरी हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट जिले के लालबर्रा थानान्तर्गत ग्राम मोहगांव स्थित व्यापारी की दुकान व घर में चोरी की वारदात घटित हुई थी। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। व्यापारी ने चोरों की गिरफ्तारी के लिए 51 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। पीड़ित व्यापारी आशाराम बसेने (उम्र 44 साल) ने बताया कि मकान के अगले हिस्से में उसकी हार्डवेयर व बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। दुकान की शटर के बगल में घर में आने-जाने का रास्ता है। वह 28 जुलाई को रात 8 बजे दुकान का शटर बंद कर किसी कार्य से चला गया था। घर में उसकी पत्नी अकेले थी। तभी तीन अज्ञात चोर दुकान के गल्ले में रखी नगदी तथा घर में रखी पेटी लेकर चंपत हो गये। पेटी में महिलाओं के कपड़े व कुछ नगदी जेवरात थे।
विज्ञापन


पूरे घटना क्रम की रिकॉडिंग घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई है। अज्ञात चोर चेहरे में कपड़ा बांधे हुए थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। अज्ञात चोर ने लगभग डेढ़ लाख रुपये की नगदी व सामान पर हाथ साफ किया है। पुलिस को अज्ञात चोरों के संबंध में अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। चोरों को पकड़वाने पर उन्होंने अपनी तरफ से 51 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि यह घोषणा इसलिए की गयी है कि चोर गिरफ्तार हो सकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें