फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी कमांडेंट की दबंगई: बेटे के सहपाठी को स्कूल में घुसकर पीटा, तीसरी मंजिल से फेंकने की धमकी, मामला दर्ज

Sat, 10 Oct 2026 09:26 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

दो बच्चों के बीच कक्षा में हुआ विवाद पुलिस शिकायत तक पहुंच गया। आरोप है कि एक छात्र के पिता और 36वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट ने स्कूल में घुसकर दूसरे बच्चे से मारपीट की और तीसरी मंजिल से फेंकने की धमकी दी। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
डिप्टी कमांडेंट की दबंगई, स्कूल में घुसकर छात्र को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गर्रा मांझापुर स्थित साहूटोला सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल में 36वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट संतोष डहेरिया पर अपने बेटे के सहपाठी छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्र के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। छात्र की मां ममता वासनिक के अनुसार अधिकारी ने उनके बच्चे की गर्दन पकड़कर उसे विद्यालय भवन की तीसरी मंजिल से नीचे फेंकने की धमकी भी दी।

विज्ञापन


कक्षा में घुसकर मारपीट का आरोप
घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 12:50 बजे की है, जब एक ही कक्षा में पढ़ने वाले दो विद्यार्थियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद एक बच्चे ने अपने पिता को इस बात की जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद डिप्टी कमांडेंट सीधे स्कूल की कक्षा में पहुंचे और उन्होंने अपने बेटे के सहपाठी छात्र की पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अधिकारी ने बच्चे के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इस घटना के बाद से छात्र अत्यंत डरा हुआ है।

ये भी पढ़ें: कटनी: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में एक स्कूली छात्रा की मौत, 40 यात्री घायल
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन पर मामला दबाने का आरोप
परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर मामले को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विद्यालय के शिक्षक उनके घर पहुंचे थे और उन्होंने पुलिस में शिकायत न करने की बात कही थी। हालांकि बच्चे के साथ भविष्य में कोई अनहोनी न हो इस आशंका के कारण परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ स्कूल की प्राचार्य पूर्णिमा देशमुख ने बताया कि घटना के कुछ ही देर बाद शिक्षक कक्षा में पहुंच गए थे। विद्यालय के नियमों के विपरीत आचरण के मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित बालक को टीसी दे दी गई है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच का भरोसा दिलाया है और कहा है कि आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें