श्वेता तिवारी की तस्वीर जलाते संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ता।
- फोटो : social media
संस्कृति बचाओ मंच की चेतावनी- भोपाल में वेब सीरीज की शूटिंग नहीं होने देंगे
संस्कृति बचाओ मंच ने भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा पर श्वेता तिवारी की तस्वीरों के साथ प्रदर्शन किया। तस्वीरों को जलाया। मंच के मध्य प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि श्वेता तिवारी ने जिस प्रकार भगवान का अपमान करके अनर्गल बयानबाजी की है, वेब सीरीज की हम भोपाल में शूटिंग नहीं होने देंगे। हम गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा जी से निवेदन करते हैं कि इसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। अपराधिक प्रकरण दर्ज करें। इस वेब सीरीज की शूटिंग की अनुमति भोपाल में न दी जाएं। देवी-देवताओं का अपमान करने का ठेका फिल्म डायरेक्टर, फिल्म के हीरो-हीरोइनों ने ले रखा है। इसे हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। श्वेता तिवारी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।