आप में टिकट के 10 लाख रुपए की मांग
- फोटो : अमर उजाला
भ्रष्टाचार मिटाने की मुद्दे को भूलकर दिल्ली में अपनी सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी आज समूचे देश में अपना विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में वो मध्य प्रदेश में भी अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार रही है। लेकिन इसी बीच एक ऐसा ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसने पार्टी की छवि को धूमिल किया है।
10 लाख रुपए की मांग
दरअसल, रीवा जिले की गुढ़ विधानसभा सीट में पार्टी को टिकट का बंटवारा करना था, जिसको लेकर रीवा जिले के शीर्ष नेता प्रमोद शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी करने वाले शिवमोहन शर्मा से पैसे की डिमांड कर दी। प्रमोद शर्मा ने उम्मीदवार से खुद के लिए चुनाव लड़ने का खर्च मांगा और कहा कि 10 लाख रुपये आप मुझे दीजिए और टिकट ले जाइए। इस बातचीत का एक ऑडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर यह कहते हुए प्रमोद शर्मा सुने जा रहे हैं कि 10 लख रुपए आरटीजीएस कर दीजिए, मैं दिल्ली में आम आदमी पार्टी के बड़े नेता के घर में बैठा हूं और यहीं से टिकट फाइनल होगी।
ऑडियो वायरल होने के बाद दी गई सफाई
हालांकि अब ऑडियो वायरल होने के बाद प्रमोद शर्मा इसे याराना बातचीत कह रहे हैं। उनका कहना है कि बस उन्होंने पैसे की बातचीत की है, ऐसा पार्टी गाइडलाइन में नहीं है कि टिकट के लिए पैसे की मांग की जाए। वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से अपना बचाव करते हुए प्रमोद शर्मा ने कहा है कि वह मानहानि का केस भी दायर करेंगे।
पार्टी ने प्रखर प्रताप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा
आपको बता दें गुढ़ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने प्रखर प्रताप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। माना यह जा रहा है कि यह टिकट पहले शिवमोहन शर्मा को मिलने वाली थी, लेकिन 10 लाख रुपए नहीं देने की वजह से उनकी टिकट काट दी गई।