फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: राहुल गांधी का संबित को जवाब- भाजपा के लोग हिंदू धर्म को समझते ही नहीं हैं

Wed, 31 Oct 2018 07:02 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Twitter Congress @INCIndia
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जनेऊधारण और गोत्र पूछने पर भाजपा को जवाब देते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है। राहुल ने कहा कि भाजपा के लोग हिंदू धर्म को समझते ही नहीं हैं। भाजपा से बेहतर वो समझते हैं। राहुल गांधी मंगलवार को इंदौर में पत्रकारों समेत कई क्षेत्र के पेशेवरों से मुखातिब थे। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के मद्देनजर राहुल गांधी मध्यप्रदेश में चुनावी दौरा कर रहे हैं। राहुल के दो दिवसीय दौरे का मंगलवार को दूसरा दिन है। राहुल गांधी ने इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों, व्यापार जगत के लोगों और अपने-अपने क्षेत्रों के पेशवर लोगों से खुलकर बात की। 

राहुल गांधी ने कहा, "दुनिया के सामने आपके पास बस एक गुण होना चाहिए, वो है विनम्रता। विनम्रता का मतलब कि जब आप बोल रहे हो तो मैं आपको सुन रहा हूं, मैं आपको समझने की कोशिश कर रहा हूं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि अगर कोई गुस्सा हो रहा है तो वो बेवकूफ है।" 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "अगर कोई गुस्सा हो रहा है तो मैं समझना चाहता हूं कि वो गुस्सा क्यों हो रहा है। भाजपा के लोग हिंदू धर्म को समझते ही नहीं हैं। इनसे बेहतर हिंदू धर्म को मैं समझता हूं।"  
 


बता दें कि सोमवार को राहुल गांधी ने सोमवार को उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की और इसी के साथ ही राजनीतिक तौर पर अहम माने जाने वाले मालवा-निमाड़ क्षेत्र के अपने दो दिवसीय चुनावी दौरे की शुरुआत की। राहुल के कई जगहों पर चुनावी सभाएं की और इंदौर में रोड शो किया। राहुल के इंदौर पहुंचने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल पर निशाना साधा था। पात्रा ने कहा था, "उज्जैन जा रहे राहुल गांधी जी से हम पूछना चाहते हैं कि आप जनेऊधारी हैं? आप कैसे जनेऊधारी हैं, क्या गोत्र है आपका?" 
Trending Videos
विज्ञापन

"कांग्रेस श्रोताओं की एक प्रणाली, भाजपा लाउडस्पीकरों की व्यवस्था है"

राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ - फोटो : Twitter Congress @INCIndia
राहुल गांधी ने इंदौर के इस कार्यक्रम में कई मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखे। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "महिलाओं को सत्ता के ढांचे में शामिल करना होगा। मैं चाहता हूं आने वाले समय में देश भर के आधे राज्यों में मुख्यमंत्री के पद पर महिलाएं हों।" 

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, "कांग्रेस श्रोताओं की एक प्रणाली है। भाजपा लाउडस्पीकरों की व्यवस्था है।" 

राहुल ने बैंकों से बड़े पूंजीपतियों और कारोबारियों को ऋण दिए जाने का मुद्दे उठाया। उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने बैंकों से 12 लाख करोड़ रुपये लिये हैं उन्होंने हिंदुस्तान में कितनों को रोजगार दिया? हिंदुस्तान में सबसे बड़ी समस्या नौकरियों की है। अगर हम एमएसएमई बिजनेस को बैंक का पैसा देंगे तो वो रोजगार दे पाएंगे।" 

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने को लेकर आशान्वित राहुल गांधी ने कहा, "व्यापम घोटाले में न्याय होगा, लेकिन नफरत, गुस्से और बदले की भावना से काम नहीं होगा।" 

भाजपा पर हमला करते हुए राहुल ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट के चार न्यायाधीशों का मामला, सीबीआई निदेशक का मामला, चुनाव आयोग पर दबाव बनाना यह सभी उदाहरण है कि स्वायत्त संस्थानों पर हमला किया जा रहा है। एक जिद्दी संगठन के रूप में भाजपा-आरएसएस इन संस्थानों को नियंत्रित करने के लिए इनमें अपने लोगों को रखना चाहती है।" 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें