वहीं, आरोपों के बाद शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय चौहान ने भी ट्वीट कर राहुल गांधी पर नाराजगी जताई थी और उनसे माफी मांगने को कहा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'आज राहुल गांधी जी ने मुझे 'पनामा पपेर्स' में संलिप्त होने का झूठा बयान दिया है। मैं व्यथित हूं कि बचपने की आड़ में सार्वजनिक मंच से मेरी व मेरे परिवार की प्रतिष्ठा खंडित की गई है। यदि 48 घंटे में उन्होंने माफी नहीं मांगी तो मैं उनपर कठोरतम कानूनी कार्यवाही के लिए बाध्य हो जाऊंगा।'
गौरतलब है कि सोमवार को शिवराज सिंह चौहान ने भी कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा था, 'कांग्रेस की यह संस्कृति रही है कि वो हमेशा भाजपा के जमीन से जुड़े नेताओं को नीचा दिखाती है। प्रधानमंत्री को मौत का सौदागर, नीच और बिच्छू कहा, मुझे नालायक और मदारी जैसे कई विशेषण दिए। सत्ता से दूर रहना शायद उनके लिए मुश्किल हो रहा है और उनके मानसिक संतुलन पर असर कर रहा है।'