फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: बच्चों के साथ भोजन करने स्कूल पहुंचे प्रभारी मंत्री, टपकती छत देख हुए नाराज, लगाई क्लास

Fri, 16 Aug 2024 07:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

भौंरा काछी गांव में प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने स्कूल की छत से पानी टपकता देख जिला कलेक्टर और शिक्षा अधिकारी को फटकार लगाई। मंत्री ने छत की खराब स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस स्थिति में बच्चों को कैसे बैठाया जा सकता है। 
विज्ञापन
टपकती छत पर नाराज होते प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भौंरा काछी गांव के स्कूल में गुरुवार को जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला अधिकारियों और जनप्रतिनिधि के साथ पहुंचे। यहां पर उन्होंने बच्चों के साथ दोपहर का भोजन किया। स्कूल में स्वतंत्रता दिवस जश्न कार्यक्रम आयोजित हुआ। तभी वहां प्रभारी मंत्री की नजर भवन की छत से टपकते पानी पर पड़ी। स्कूल की छत से पानी टपकता देखा प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताई। 

विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया इस स्थिति में बच्चे कैसे बैठते हैं? उन्होंने कलेक्टर से बात की। साथ ही मौके पर ही जिला शिक्षा अधिकारी नीरज शुक्ला को बुलाया। जिला शिक्षा अधिकारी से पूछा कि यहां पर इस प्रकार की परेशानी है ये किसी को पता है क्या? अगर हम यहां नहीं आते तो स्कूल की स्थिति के बारे में पता ही नहीं चलता। इस दौरान डीपीसी भी मौके पर पहुंच गए।

जिस जगह प्रभारी मंत्री का भोजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ था। वहां छत से पानी टपक रहा था। ऊपर सरिया दिखाई दे रहे थे। वहीं नीचे पानी के कारण कीचड़ हो चुका था। कलेक्टर ने कहा कि इसे दिखवाते हैं। वहीं, जनपद पंचायत प्रतिनिधि प्रतापभान सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने स्कूल की स्थितियों के बारे में जिला शिक्षा अधिकारी से पूछा, लेकिन इस प्रकार की स्थिति उन्होंने नहीं बताई।
विज्ञापन


दरअसल, जिला मुख्यालय की पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस मुख्य कार्यक्रम पूरा होने के बाद प्रभारी मंत्री अधिकारियों के साथ स्कूल में पहुंचे थे। अधिकारियों के साथ अशोकनगर से सटे भौंरा काछी गांव गए हुए थे। उनके साथ पूर्व सांसद केपी यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी सहित अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें