फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: पत्नी की मौत के बाद पति पर हत्या की आशंका, पूछताछ में बताया- कहीं और बात करती थी

Sat, 08 Jun 2024 06:12 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत पत्नी की मौत के बाद महिला के मां के पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस पर पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना अनूपपुर में अनूपपुर नगर के वार्ड नंबर 10 शांतिनगर निवासी संतोष गिरी गोस्वामी की पत्नी साक्षी गोस्वामी (23) के चरित्र पर पति संदेह करता था। शुक्रवार रात को भी पत्नी के किसी से बात किए जाने पर पति के द्वारा आपत्ति जताई गई थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाद के बाद पति के द्वारा अपने रिश्तेदारों को पत्नी के बेहोश हो जाने की सूचना देकर के जिला चिकित्सालय लाकर उपचार के लिए दाखिल कराया गया। जहां परीक्षण के दौरान ड्यूटी डॉक्टर ने साक्षी गोस्वामी को मृत घोषित करते हुए घटना की जानकारी जिला अस्पताल पुलिस को दी।

विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए अनूपपुर पुलिस द्वारा मृतिका के मायका जो रीवा के मऊगंज जिला अंतर्गत तरौरा गांव में है, से परिजनों के आने पर दोनों पक्षों की उपस्थिति में मृतिका के शव का पंचनामा करते हुए जिला चिकित्सालय के डॉक्टर टीम से मृतिका के शव का परीक्षण कराया गया। इस दौरान पुलिस ने मृतिका के पति संतोष गिरी गोस्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, मृतिका के मायके पक्ष के द्वारा मृतिका के पति पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कठोर कार्रवाई किए जाने की बात पुलिस से कही है।

शादी को बीते छह साल, चरित्र संदेह को लेकर होता रहता था विवाद
इस बीच बताया गया कि मृतिका साक्षी गोस्वामी का विगत 5-6 साल पहले अनूपपुर के वार्ड नंबर 5 जमुनिया टोला निवासी संतोष गिरी गोस्वामी के साथ विवाह हुआ था, जिसके वर्तमान समय एक पांच साल का बालक तथा एक दो साल के लगभग के उम्र का बालक है। विगत 5-6 महीने से पत्नी साक्षी गोस्वामी का अनूपपुर नगर के ही एक अन्य व्यक्ति के साथ अक्सर बातचीत करने, मिलने जाने से संतोष पति संतोष गिरी गोस्वामी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। शुक्रवार रात संतोष ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की और इसकी वजह से वह बेहोश हो गई है। इसके बाद परिजनों के साथ चिकित्सालय ले जाया गया। पुलिस ने पति संतोष गिरी गोस्वामी को हिरासत में लेकर घटना के प्रत्येक बिंदुओं पर सूक्ष्म तरीके से जांच कर रही है।
विज्ञापन


इनका कहना है...
प्रारंभिक पूछताछ में पति ने बताया कि पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से बात करती थी, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


...जितेंद्र सिंह पवार, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें