फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: किओस्क बैंक की छत तोड़कर रुपये सहित गहने चोरी, CCTV कैमरा और मॉनिटर भी ले गए चोर

Sun, 25 Feb 2024 06:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

MP News: अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल बैंक के किओस्क में चोरों के द्वारा कियोस्क के छत में लगी हुई एस्बेस्टस सीट को तोड़कर किओस्क बैंक में रखे हुए नगद रुपए सहित गहने और सीसीटीवी कैमरे और डीजीआर को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया। जिसकी शिकायत किओस्क बैंक संचालक के द्वारा थाने में दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
किओस्क बैंक की छत तोड़कर रुपये सहित गहने चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजुरी थाना क्षेत्र के सरस्वती विद्यालय के समीप स्थित सेंट्रल बैंक कियोस्क में बीती रात को अज्ञात चोरों के द्वारा सेट को तोड़कर दुकान के अंदर दराज में रखे हुए 18,540 नगद तथा 30000 कीमती सोने का मंगलसूत्र एवं सीसीटीवी कैमरा चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया। जिसकी शिकायत कियोस्क संचालक रानी अग्रवाल के द्वारा बिजुरी थाने में दर्ज कराई गई है।

जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

सेंट्रल बैंक का कियोस्क कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के घर से 100 मीटर की दूरी पर ही स्थित है। पुलिस के द्वारा शिकायत पर जांच की जा रही है। इससे पूर्व भी माइन्स कॉलोनी तिराहे पर स्थित केसरवानी किराना दुकान में दुकान की सीट तोड़कर चोरी की वारदात को एक सप्ताह पूर्व ही अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें