फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Lok Sabha Elections: शहडोल में भाजपा प्रत्याशी ने भरा नामांकन, कांग्रेस उम्मीदवार का नाम नहीं आया सामने

Wed, 20 Mar 2024 08:29 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर

सार

लोकसभा निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र 20 मार्च से दाखिल किए जा रहे हैं, जहां पहले ही दिन भाजपा की शहडोल लोकसभा सांसद प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने नामांकन दाखिल किया। वहीं कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
शहडोल से भाजपा प्रत्याशी हिमाद्रि सिंह ने नामांकन पर्चा भर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की सांसद हिमाद्री सिंह ने बुधवार को अनूपपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, अनूपपुर विधायक बिसाहू लाल सिंह, विधायक जय सिंह मरावी, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


लोकसभा निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र 20 मार्च से दाखिल किए जा रहे हैं, जहां पहले ही दिन भाजपा की शहडोल लोकसभा सांसद प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता ही नामांकन दाखिल करने के लिए उपस्थित रहे। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि शुभ मुहूर्त को देखते हुए यह नामांकन दाखिल किया गया है। इसके पश्चात् 27 मार्च को वृहद रूप से नामांकन दाखिल किया जाएगा

कांग्रेस ने अभी तक घोषित नहीं किया प्रत्याशी
शहडोल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। कई नामों को लेकर चर्चा है, लेकिन अभी तक कांग्रेस ने इन नामों पर अपनी मोहर नहीं लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें