फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत, पुष्पराजगढ़ विकासखंड का मामला

Tue, 19 Mar 2024 08:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में मंगलवार दोपहर तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत हो गई।
विज्ञापन
भैंसों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विकास खंड अंतर्गत ग्राम बहपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई। मामले के संबंध में बताया गया कि मंगलवार की दोपहर तेज आंधी तूफान के साथ बारिश तथा ओलावृष्टि होने लगी। इसी दौरान शाम लगभग चार बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से केशा पिता सरजू महरा के दो भैंस जो कि घर के आंगन में बंधे हुए थे, उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


किसान ने बताया कि दोनों मवेशियों की मौत हो जाने से उस पर आफत की बिजली गिरी है, जिसकी सूचना ग्राम पंचायत एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को देते हुए किसान ने क्षतिपूर्ति राशि दिलाए जाने की मांग भी की है।

सोमवार को तीन भैंसों की हुई थी मौत
आकाशीय बिजली की चपेट में आने के कारण अनूपपुर तहसील के कांसा एवं कर्राटोला में तीन पालतू मवेशियों की मौत हो गई थी। कांशा गांव निवासी भानू यादव पिता लल्ला यादव की एक नग भैंस अचानक तेज आंधी-पानी के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में आ गई थी, जिससे वहीं भैंस की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें