फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: अनूपपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, शरीर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

सार

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शिनाख्त की कोशिशें तेज कर दी हैं।   
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध हालात में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरजा हनुमान मंदिर रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव मिला। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। मामले की सूचना थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद मामले की गंभीरता समझते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल डीसी सागर, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचे। मौका पंचनामा कर शव का पोस्टमॉर्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी भेजा गया। अभी तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के दाहिने हाथ पर सूर्या लिखा है। एडीजीपी ने सूचना देने वाले को तीस हजार रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें