अनूपपुर में मंगलवार को कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत सकरा गांव में दो पहिया वाहन तथा बोलेरो वाहन में सीधी टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल है।
घटना के संबंध में बताया गया कि बकान नदी के पास मोटर साइकिल क्रमांक एमपी-65 जेडबी-0274 से सकरा की ओर आ रहे दो युवक बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी-65 बीबी-0242 बोलेरो वाहन से टकरा गए। इसमें 20 वर्षीय युवक शनी सिंह पिता गणेश सिंह निवासी गोलद्दाटोला सकरा की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक अजय सिंह पिता हेमराज सिंह उम्र 19 वर्ष को गंभीर चोट आने पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती किया गया।
घटना की जानकारी हंड्रेड डायल पुलिस को दिए जाने पर मृत युवक के शव का पंचनामा करने के बाद जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कराते हुए अंतिम संस्कार के लिए मृतक के शव को परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की।