जिले की अमरकंटक पुलिस ने रेत का अवैध खनन तथा परिवहन किए जाने के मामले पर दो ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया। मामले में खनिज अधिनियम तथा अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनों ही ट्रैक्टर वाहनों को जब्त कर जांच कार्रवाई कर रही है।
कार्रवाई के संबंध में बताया गया कि जलेश्वर तरफ से एक ट्रैक्टर रेट लोड करके अमरकंटक की ओर आ रहा था। सूचना मिलने पर नाकेबंदी करते हुए ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 04 एम आर 6599 के चालक से रेत के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वो दिखा नहीं पाया। वाहन चालक पुष्पराज सिंह एवं वाहन मालिक जानवी परस्ते के विरुद्ध धारा 379 414 एवं 4/21 खनिज अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया गया है।
इसी तरह दूसरी कार्रवाई में दुर्गा धारा की तरफ से अमरकंटक की ओर रेत लोड करके आ रहे बिना नंबर के ट्रैक्टर के वाहन को जब्त किया गया। वाहन चालक देवशरण एवं वाहन मालिक गोलू यादव के विरुद्ध धारा 379, 414 एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत अपराध दर्जकिया गया है। ट्रैक्टर वाहन को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अमरकंटक के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक ईश्वर यादव, प्रधान आरक्षक संजीव त्रिपाठी, राम प्रसाद, अमलेश बघेल, पंकज निरंजन, संतोष मरावी, पंकज मिश्रा शामिल रहे।