फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Accident News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत, पुलिस चालक की तलाश में जुटी

Sun, 28 Jan 2024 06:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

MP News: अनूपपुर जिले के ग्राम बैहा टोला में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में एक 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैहा टोला में ट्रैक्टर वाहन की चपेट में आकर 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के संबंध में बिजुरी पुलिस ने बताया कि रंजीत कुमार महारा पिता दीनदयाल महरा उम्र (42) के द्वारा सूचना दी गई।

विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
जिसमें उन्होंने बताया गया कि 28 जनवरी को उसका 11 वर्षीय पुत्र मुकेश महरा ट्रैक्टर के ऊपर बैठ था और वाहन चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाई जाने के कारण ब्रेक लगाई गई, जिसमें उसका पुत्र ऊपर से गिरकर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें