अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाई वर्षीय मासूम बालक जो की घर से खेलते-खेलते घर के समीप ही स्थित कुएं के पास जा पहुंचा तथा कुएं में गिरकर डूबने से उसकी मौत हो गई।
मामले के संबंध में पुलिस के द्वारा बताया गया कि चचाई में अमनप्रीत सिंह का ढाई वर्षीय पुत्र हनी प्रीत सिंह जो घर के पास स्थित कुएं के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते ही वह कुएं के समीप जा पहुंचा और इस दौरान परिजन भी घर के किसी अन्य कार्यों में व्यस्त थे और खेलते हुए अचानक कुएं में गिरकर डूबने से उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने ढूंढने के बाद कुएं में ढूंढा तो मिला मासूम का शव
कुछ समय के पश्चात बच्चे के आसपास नजर नहीं आने पर परिजनों के द्वारा उसकी तलाश शुरू की गई और जब वह कहीं नहीं मिला तो कुएं के पास ढूंढते हुए जा पहुंचे और डूबने की आशंका को लेकर के कुएं में कांटा डालकर देखा तो बच्चे का शर्ट उसमें फंसकर आ गया। परिजनों की जरा सी लापरवाही की वजह से मासूम की मौत के पश्चात परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इसके पश्चात स्थानीय लोगों के द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर मासूम का शव कुएं से बाहर निकालते हुए मामले की जांच की जा रही है।