फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: करंट की चपेट में आने से पांच साल के बच्ची की मौत, मां की हालत गंभीर

Mon, 18 Mar 2024 10:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में सोमवार को हादसा हुआ है। हादसे में करंट की चपेट में आने से पांच साल के बच्ची की मौत हो गई। वहीं, बच्ची के मां की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मृतक बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुलहा में पांच साल की प्रतिभा चौधरी पुत्री रामलाल चौधरी की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, बेटी को करंट से छुड़ाने पहुंची बच्ची की मां अनिता चौधरी भी करंट की चपेट में आने से घायल हो गई।

विज्ञापन


परिजनों ने अनिता चौधरी को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया। वहीं, पुत्री की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुए पोस्टमॉर्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।  

थाना प्रभारी के अनुसार, ग्राम छुलहा के गोड़ानटोला में रामलाल चौधरी के घर में लगी लोहे की खिड़की पर बल्व जलाने के लिए होल्डर फंसाया गया था। होल्डर में लगी विद्युत तार अचानक खुल गई और लोहे के खिड़की के संपर्क में आ गया। वहीं, परिजनों द्वारा कपड़े सुखाने के लिए उसी खिड़की में जीआई तार को दूसरे छोर में बांधा गया था।
विज्ञापन


18 मार्च को जीआई तार अचानक टूटकर नीचे आंगन में गिर गया और आंगन में खेल रही प्रतिभा चौधरी ने करंट फैले जीआई तार को अपने दोनों हाथों से पकड़ लिया, जिसे बचाने के लिए उसकी मां अनिता चौधरी (32) भी करंट की चपेट में आ गई, जिसे पड़ोसी ने देख तत्काल मौके पर पहुंच कर उक्त जीआई तार को खिड़की से अलग करते हुए अनिता चौधरी को बचा लिया। लेकिन प्रतिभा चौधरी की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें