फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur: सड़क पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से टकराई मोटरसाइकिल, मौके पर दो युवकों की मौत

Thu, 21 Mar 2024 08:57 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर

सार

अनूपपुर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इनकी बाइक सड़क पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से टकरा गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
अनूपपुर में खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार दो की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में पसला एवं भोलगढ़ के बीच बुधवार रात मुख्य मार्ग के किनारे खड़े खराब ट्रक में पीछे से टकराने पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गई।  घटना की सूचना राहगीरों पर 100 डायल और पुलिस पहुंची और शवों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया। जहां गुरुवार की सुबह परिजनों की उपस्थिति में कार्यवाही की गई। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि दो युवक मदनलाल सिंह एवं संपत सिंह कोतवाली थाना अनूपपुर के पसला गांव निवाली है। वे किसी काम से मोटरसाइकिल (एमपी 65एम ई 6634) से जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में पसला एवं भोलगढ के बीच उनकी बाइक बीच सड़क पर खड़े ट्रक (आरजे  17जी ए 8962) से टकरा गई। ट्रक में खराबी आने के कारण खड़ा था। दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें