फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur: मां की लाश घर में फांसी पर लटकी थी तो दस साल की बेटी का शव नाले के पास मिला, दो मौतों से सनसनी

Thu, 21 Mar 2024 04:36 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर

सार

अनूपपुर में गुरुवार सुबह एक महिला दशमत बाई (35) का शव घर के अंदर फांसी पर लटका हुआ मिला है। जबकि दस वर्षीय बेटी साक्षी पनिका का शव घर के समीप खेत के पास संदिग्ध अवस्था में मिला है। दो लाशें मिलने से इलाके में सनसनी है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में दो मौतों से इलाके में दहशत है। मां का शव घर में फांसी पर लटका मिला तो दस वर्षीय बेटी का शव घर से कुछ दूर नाले के पास मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत वेंकट नगर पुलिस सहायता केंद्र से लगभग चार किलोमीटर दूर कदम सरा गांव का है। गुरुवार सुबह एक महिला दशमत बाई (35) का शव घर के अंदर फांसी पर लटका हुआ मिला है। जबकि दस वर्षीय बेटी साक्षी पनिका का शव घर के समीप खेत के पास संदिग्ध अवस्था में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही एडीजी शहडोल डीसी सागर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार सहित पुलिस बल घटनास्थल पहुंचे। इस घटना से गांव में दहशत व्याप्त है। पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें