फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur: रंग खेलने के बाद 15 साल से बंद खदान के पोखर में नहाने पहुंचे दो युवक डूबे, एक का शव मिला

Fri, 10 Mar 2023 09:40 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर जिले के रामनगर थानांतर्गत धुलेंडी के बाद नहाने गए दो युवक पोखरी में डूब गए। एक युवक का शव निकाल लिया गया है। 
विज्ञापन
अनूपपुर जिले में दो युवक पोखरी में डूब गए - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के रामनगर थानांतर्गत धुलेंडी के बाद नहाने गए दो युवक पोखरी में डूब गए। एक युवक का शव निकाल लिया गया है, जबकि दूसरे युवक का पता नहीं चल सका था। 
विज्ञापन


अनूपपुर पुलिस अधीक्षक के अनुसार बिजुरी कपिल धारा क्षेत्र निवासी आधा दर्जन युवक होली खेलने के बाद लगभग 15 साल से बंद खदान की पोखरी में नहाने गए थे। पोखरी लगभग 30 फुट से अधिक गहरी है और नीचे पत्थर है। होली खेलने के बाद लगभग आधा दर्जन युवक पोखरी में नहाने आए थे। चार युवक नहाकर बाहर निकल आए थे। सोमदित्य गांगुली (22) गहरे पानी में चला गया। उसको बचाने के लिए आदित्य सिंह (23) भी पोखरी में उतर गया। जो गहरे पानी में समा गया। सोमदित्य का शव निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दूसरे युवक की तलाश के लिए जबलपुर से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुची। हालांकि देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें