फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दिग्विजय सिंह की कार से टकराया बाइक सवार भोपाल रेफर, पुलिस ने जब्त की पूर्व सीएम की कार, देखें वीडियो

Fri, 10 Mar 2023 08:35 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक बुरी तरह जख्मी हुआ है। उसे भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने दिग्विजय सिंह की कार जब्त कर ली।  
विज्ञापन
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की कार से टकराया युवक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार से बाइक सवार युवक की टक्कर हो गई। हादसा राजगढ़ जिले में हुआ। बताया जा रहा है कि युवक अचानक सामने आ गया। टक्कर से युवक बाइक से उछलकर खंबे से टकरा गया। उसे पहले जीरापुर अस्पताल लाया गया, बाद में गंभीर हालत होने पर भोपाल रेफर कर दिया गया। दिग्विजय सिंह का कहना है कि युवक अचानक कार के सामने आ गया था, हालांकि उसे ज्यादा चोट नहीं आई है। मैंने युवक को अस्पताल भिजवाया, अस्पताल में मिला भी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन

 


जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह गुरुवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित की माताजी के देहांत पर शोक संवेदना व्यक्त करने कोड़क्या गांव गए थे। जब वे लौट रहे थे तभी जीरापुर में शिक्षक कॉलोनी के पास बाइक सवार 25 वर्षीय बबलू पिता मांगीलाल बागरी दिग्विजय सिंह की कार के सामने आ गया। कार और बाइक की टक्कर हो गई। बबलू बाइक से उछलकर पास में लगे खंभे से जा टकराया। हादसे के बाद दिग्विजय सिंह कार से उतरे और युवक के हालचाल जाने। सूचना मिलने पर ब्यावरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी भी मौके पर पहुंचे और घायल को जीरापुर अस्पताल पहुंचाया। दिग्विजय सिंह भी अस्पताल पहुंचे, उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों से घायल युवक के हालचाल के बारे में जानकारी ली और बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए कहा। युवक के सिर में चोट होने के चलते उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि भोपाल में दिग्विजय सिंह ने स्वयं निजी अस्पताल में इंतजाम करवाया है।

दिग्विजय की कार जब्त
हादसे के बाद जीरापुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर लापरवाही से कार चलाने को लेकर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार को जब्त कर लिया है। दिग्विजय सिंह दूसरी कार से राजगढ़ के लिए रवाना हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें