फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे बाप रे: पति ने पत्नी से छीना मोबाइल, गुस्साई पत्नी ने मुंह से काटी पति के हाथ की उंगलियां

Sat, 23 Mar 2024 01:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

MP News: सागर के महाराजपुर में पति ने पत्नी से मोबाइल छीन लिया, जिसके बाद गुस्साई पत्नी ने पति के हाथ की उंगलियां काट दी। बताया जा रहा है कि पत्नी मोबाइल पर बात कर रही थी, तब पति को शक होने लगा और उसने पत्नी के हाथ से मोबाइल छुड़ा लिया, जिससे नाराज पत्नी ने पति के एक हाथ की उंगलियां काट डाली।

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजपुर में पत्नी के फोन पर बात करने से नाराज पति ने फोन छीन लिया, जिसके बाद पत्नी ने पति की उंगिलयां काट दी। घटना गुरुवार की रात्रि करीब 10:00 बजे के आसपास की है, जब रात्रि में पत्नी राधा रानी सोनी मोबाइल पर बात कर रही थी। मोबाइल पर बात करते देख पति लक्ष्मीकांत सोनी को शक हो गया और उसने अपनी पत्नी के हाथ से मोबाइल छीन लिया।

विज्ञापन


दोनों ने दर्ज करवाई शिकायत
इस हरकत से नाराज हुई पत्नी ने पति के हाथ की उंगलियों को मुंह से बुरी तरह काट दिया, जिससे उंगली का नाखून अलग हो गया और पूरा हाथ लहुलुहान हो गया। 52 वर्षीय पति लक्ष्मीकांत ने पुलिस थाना महाराजपुर पहुंचकर पत्नी राधा रानी सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के कुछ देर बाद पत्नी राधारानी सोनी भी पुलिस थाने पहुंची और पति द्वारा मारपीट करने की शिकायत की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें