फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, अब पुलिस कर रही है तलाश

Sat, 23 Mar 2024 01:20 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्य प्रदेश के शहडोल में सुबह-सुबह पति-पत्नी का मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। पति ने नाराज होकर डंडे से पत्नी को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से पति फरार है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पीट-पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के इमली घाट की है। शनिवार सुबह महिला के मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि लामिया बैगा को उसके पति बब्बू बैगा ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। शनिवार सुबह पति-पत्नी में घरेलू बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। इससे पति अचानक नाराज हो गया। उसने डंडा उठाया और पत्नी को पीटने लगा। महिला ने अपने बचाव के लिए लोगों से मदद मांगी, लेकिन सुबह होने से लोग घरों में सो रहे थे। मदद के लिए नहीं पहुंच पाए। घर से 300 मीटर की दूरी पर महिला का खून से लथपथ शव मिला है। आरोपी बब्बू के फूफा ने अचेत अवस्था में महिला को देखा। उन्होंने महिला के मायका पक्ष को सूचना दी। मायका पड़ोस के ही गांव में हैं। वह लोग तत्काल घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। डायल हंड्रेड में तैनात आरक्षक राजेंद्र शुक्ला और पायलट प्रदीप तिवारी मौके पर पहुंचे और मामले की खबर थाना प्रभारी को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें