फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचे अमित शाह, 200 संतों के साथ करेंगे भोज

Fri, 18 Aug 2017 11:49 AM IST
amarujala.com: Presented by- हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार सुबह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। एयरपोर्ट पर शाह को रिसीव करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह, मंत्री नरोत्तम मिश्रा मौजूद थे।
विज्ञापन


अपने तीन दिवसीय दौरे पर यूं तो अमित शाह को गुरुवार को ही भोपाल जाना था, लेकिन एयर इंडिया की फ्लाइट मिस हो जाने और चार्टर्ड प्लेन में खराबी आने की वजह से वो गुरुवार को रवाना नहीं हो सके। शाह आज नरोत्तम मिश्रा के यहां भोज में शामिल होंगे वहीं शनिवार को सीएम हाउस में भोज का आयोजन किया गया है।

पढ़ें: गोवा के चर्च ने कहा- भाजपा का शासन नाजियों की तरह, इससे अच्छी भ्रष्टाचारी सरकार

इसमें 200 संतों के शामिल होने की संभावना है। शाह के इस तौरे के लिए पहले से कोई एजेंडा तय नहीं है, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि भाजपा का कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिवसीय दौरे पर संगठन और सरकार को कसौटी करने के लिए पहुंचा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक का एजेंडा गुप्त रखा गया है।
विज्ञापन


पढ़ें: मिशन 2019: अमित शाह ने रखा 350+ का टारगेट, बनाया ये चुनावी प्लान

राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस बैठक के लिए तैयारियों पूरे जोर-शोर से की गई हैं। इसके लिए जहां इंदौर से हलवाई बुलाए गए हैं। पहले दिन शाह पांच बैठकों में शामिल होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें