बस चंद घंटे और...मध्यप्रदेश चुनावों पर सबसे खास चर्चा, सबसे बड़े मंच पर। अमर उजाला संवाद में जुटेंगे राजनीति के दिग्गज। मध्यप्रदेश की हर सियासी हलचल और मुद्दों पर होगी बहस। प्रदेश की जनता क्या चाहती है? क्या नेताओं के पास हैं उनके सवालों के जवाब?
25 नवंबर, रविवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल में अमर उजाला , अपने सहयोगी डीएनएन के साथ बेहद खास कार्यक्रम संवाद का आयोजन कर रहा है। 28 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले ये एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें जनसरोकारों की बात होगी, आम आदमी की बात होगी। साथ में चर्चा होगी नेताओं के दावों और वादों की।
जुटेंगे राजनीति के दिग्गज
भाजपा और कांग्रेस से खास मेहमान संवाद में शिरकत करेंगे। भाजपा से संबित पात्रा और राज्यसभा सांसद प्रभात झा जुड़ेंगे तो कांग्रेस से प्रियंका चतुर्वेदी और मीडिया प्रभारी शोभा ओजा हिस्सा लेंगी। आम आदमी पार्टी से आलोक अग्रवाल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से पूषन भट्टाचार्य मौजूद रहेंगे। दिग्गज नेताओं के साथ बड़े साहित्यकार, विचारक और पत्रकार भी मौजूद रहेंगे।
आप भी हो सकते हैं शामिल
आप रविवार को भोपाल में न हों तो भी हमारी इस पहल से जुड़ सकते हैं। आपको करना बस ये है कि अपना सवाल हमें auwdelhi@gmail.com पर भेजें। आप ट्विटर और फेसबुक के जरिए भी सवाल भेज सकते हैं। हैशटैग #AmarUjalaSamwad और #अमरउजालासंवाद इस्तेमाल करना न भूलें।
'संवाद' का सीधा प्रसारण डिजियाना ग्रुप के तीन चैनलों DNN,न्यूज World और डिजियाना न्यूज पर होगा। आप amarujala.com पर भी आयोजन से जुड़ी तमाम खबरें पढ़ सकते हैं।
स्थान- होटल पलाश, दशहरा मैदान के पास, टी टी नगर भोपाल
समय- रविवार 25 नवंबर शाम चार बजे से