फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश चुनाव : योगी बोले, माफिया शब्द राहुल की ननिहाल का, इसलिए वे इसे बोलते रहते हैं

Sun, 25 Nov 2018 05:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मध्य प्रदेश में आधे दर्जन जन सभाएं कीं। सागर जिले के खुरई में आदित्यनाथ ने कहा कि आम बोलचाल में माफिया शब्द का पहली बार प्रयोग इटली में हुआ था। राहुल गांधी का ननिहाल वहां पर है, इसलिए राहुल बार-बार यही शब्द बोलते रहते हैं। 

विज्ञापन


योगी ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ को बजरंगबली नहीं अली पर ज्यादा भरोसा है। इसलिए उनके वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें वे मुसलमानों के वोट की बात कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कई शहरों के नाम बदलने को उचित ठहराते हुए कहा कि जब वहां की जनता कमजोर थी तो विदेशी आक्रमणकारियों ने सत्ता हथियाई और शहरों के नाम बदले। भाजपा सरकार ने इतिहास में हुई गल्तियों को सुधारने का संकल्प लिया है। यह काम आगे भी जारी रहेगा। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां प्रचार के लिए जाते हैं कांग्रेस हार जाती है। कांग्रेस नेताओं के वीडियो सामने आए हैं उसमें वह कहते सुने जा सकते हैं कि उन्हें सिर्फ मुसलमानों के वोट चाहिए। लेकिन भाजपा देश के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। कांग्रेस के नेता नक्सलवाद को राष्ट्रवाद कह रहे हैं। बड़े-बड़े नेताओं के नाम नक्सली नेताओं से दोस्ती में सामने आ रहे हैं। ऐसे में इनका राष्ट्रवाद किस ओर जा रहा है ये कल्पना की जा सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें