फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना अधिकारी ने अमित शाह बनकर मध्यप्रदेश के राज्यपाल से की बात, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2020 03:41 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्यप्रदेश एसटीएफ ने भारतीय वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी को कथित तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बनकर राज्यपाल लालजी टंडन से फोन पर बात करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसटीएफ के एडीजी अशोक अवस्थी ने बताया, विंग कमांडर कुलदीप वाघेला ने जबलपुर स्थित मध्यप्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति पद के लिए राज्यपाल से अपने दोस्त डॉ. चंद्रेश शुक्ला के नाम की सिफारिश की।

अवस्थी ने बताया कि दिल्ली स्थित वायुसेना मुख्यालय में तैनात वाघेला को नियुक्ति को प्रभावित करने के लिए राज्यपाल को फोन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बनकर बात करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही भोपाल निवासी उसके दोस्त चंद्रेश शुक्ला को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


शुक्ला ने फोन पर खुद को शाह का निजी सहायक बताया था। राजभवन में शंका होने पर अधिकारियों ने जांच की और इसे फर्जी मामला पाया। इसके बाद एसटीएफ को मामले की सूचना दी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें