फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa: सरकारी स्कूल के प्राचार्य का ट्रांसफर रुका तो बच्चों ने घोड़ी पर बैठाकर निकाला जुलूस, ढोल पर नाचे

Thu, 11 Jul 2024 05:02 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, आगर-मालवा

सार

गुरु शिष्य के प्रेम की एक मिसाल आगर मालवा जिले में देखने को मिली है। यहां प्राचार्य का ट्रांसफर रुकने पर बच्चों को अधिक खुशी हुई। उन्होंने प्राचार्य को घोड़े पर बैठाकर गांव में जुलूस निकाला। ढोलक पर रास्ते भर बच्चे नाचते रहे।
विज्ञापन
ट्रांसफर रुकने पर बच्चों ने प्राचार्य को घोड़े पर बैठाकर जुलूस निकाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों के पीने के पानी के लिए सरपंच से उलझने के बाद ट्रांसफर किए गए प्राचार्य का तबादला रुक गया है। इस पर बच्चों ने उनका जोरदार स्वागत किया। दूल्हे की तरह उन्हें घोड़े पर बैठाया और गांव में जुलूस निकाला। पूरे रास्ते बच्चे ढोल पर थिरकते हुए चले। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


गुरु शिष्य के प्रेम की एक मिसाल आगर मालवा जिले में देखने को मिली है। यहां प्राचार्य का ट्रांसफर रुकने पर बच्चों को अधिक खुशी हुई। हो भी क्यों न, प्राचार्य भी बच्चों से उतना ही स्नेह रखते हैं। वे बच्चों के पानी के लिए सरपंच तक से भिड़ गए थे। दरअसल पिछले सप्ताह आगर जिले पालखेड़ी स्थित शासकीय पीएमश्री स्कूल के प्राचार्य केसी मालवीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें प्राचार्य मालवीय स्कूल के बच्चों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं कराने के लिए गांव में सरपंच के विरुद्ध FIR दर्ज कराने की बात कहते दिख रहे थे। 
 
विज्ञापन

आगर में प्राचार्य का स्वागत करते ग्रामीण - फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में राजनीति का पुट आने के बाद कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने प्राचार्य केसी मालवीय का तबादला सोमवार को स्कूल से करीब अस्सी किलोमीटर दूर कर दिया था। मंगलवार को मामले को लेकर गहमा गहमी रही उसके बाद कलेक्टर ने अपने ही द्वारा जारी आदेश को निरस्त करने का पत्र जारी कर दिया। ट्रांसफर आदेश निरस्त होने के बाद प्राचार्य केसी मालवीय गुरुवा सुबह जब वापस स्कूल पहुंचे तो ग्रामीणों और छात्र छात्राओं ने प्राचार्य मालवीय का दूल्हे की तरह घोड़ी पर बैठाकर जुलूस निकाला और जमकर आतिशबाजी की। प्राचार्य मालवीय का इस तरह से स्वागत का यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। प्राचार्य केसी मालवीय इसे सच्चाई की जीत बता रहे हैं और छात्र-छात्राएं खुशी जाहिर कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें