फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa: सुसनेर में दो ट्रकों की टक्कर में डीजल टैंक फटने से लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर, चार अन्य वाहन जले

Sun, 17 Dec 2023 09:02 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

सार

Agar Malwa Road Accident : नगर परिषद का फायर फाइटर नगर परिषद की उदासीनता के कारण पानी भी नहीं मिला और आग के शोले देखते ही देखते बढ़ते हुए चले गए।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगर मालवा जिले के सुसनेर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे के समीप डाक बंगला चौराहे पर शनिवार को आमने सामने हुई दो ट्रकों की टक्कर के बाद डीजल टैंक हुए ब्लास्ट के साथ आग लग गई। आग की चपेट में दो अन्य वाहन भी आ गए। हादसे में एक ट्रक का ड्राइवर जिंदा जल गया। हादसा शनिवार शाम सात बजे के आसपास हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आगर मालवा जिले के सुसनेर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर स्थित डाक बंगला चौराहे पर ट्राले और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत के बाद आग लग गई, जिसकी चपेट में एक अन्य ट्रक व कार भी आ गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी की उसमें विस्फोट भी हुआ और देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और आग की चपेट में आए चारो वाहन जलकर खाक हो गए।

साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि सुसनेर नगर परिषद का फायर फाइटर नगर परिषद की उदासीनता के कारण पानी भी नहीं मिला और आग के शोले देखते ही देखते बढ़ते हुए चले गए। आग इतनी भयावह और खतरनाक थी कोई पास ही नहीं जा पाया। दोनों ट्रक में से एक ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर सहित चार लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन दुर्भाग्य से ट्राले के ड्राइवर को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वह उसी आग में जिंदा जल गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्राला बहुत अधिक स्पीड से मोड़ी रोड से गुजरा था और डाक बंगला चौराहे  पर आते-आते वह सीधे ट्रक में जा घुसा। इस भिड़ंत में ट्रक का डीजल टैंक फूट गया और उसकी डीजल ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग खतरनाक रूप लेती चली गई। जिले के अलग-अलग क्षेत्र से आई हुई फायर ब्रिगेड ने लगभग एक घंटे के पश्चात आग पर काबू पाया। तब तक चारो गाड़ियां जलकर खाक हो चुकी थीं, जिसमें जिंदा जलने के कारण एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें