फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही मंच पर दिखेंगे मोदी और आडवाणी!

Thu, 19 Sep 2013 09:15 AM IST
एजेंसी/भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी तथा भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में एक ही मंच पर हो सकते हैं।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता हितेष वाजपेयी ने बताया कि मोदी और आडवाणी के अलावा भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इनमें अरुण जेटली, अनंत कुमार, वेंकैया नायडू, सुषमा स्वराज तथा मध्य प्रदेश के कई पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हैं।

देखें, मोदी को टोपी नहीं पगड़ी पसंद है

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सम्मेलन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिये सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें प्रदेश के सभी हिस्सों से भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे तथा विधानसभा चुनाव से पहले यह सबसे बड़ा सम्मेलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाजपेयी ने बताया कि ऐसा ही एक विशाल सम्मेलन वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित किया गया था, जिसे लालकृष्ण आडवाणी ने संबोधित किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें