फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्न भगाने के नाम पर तांत्रिक और पति ने किया रेप

Wed, 18 Sep 2013 03:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में एक महिला से जिन्न भगाने के नाम पर एक तांत्रिक ने उसके पति की सहमति से दुष्कर्म किया। महिला के साथ मारपीट भी की जाती थी।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पति, तांत्रिक और ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

रांझी निवासी पीड़िता की शादी तीन साल पहले जबलपुर जिले में रितेश कोठारी से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसे शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि आठ सितंबर को पीड़िता का पति एक तांत्रिक को लेकर घर आया। तांत्रिका ने बताया कि महिला के शरीर में जिन्न है और उसे निकालने के लिए पति को तांत्रिक के सामने संभोग करना होगा। तब जिन्न बाहर आएगा तो तांत्रिक उसे काबू कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके हाथ-पैर बांध दिए गए। इसके बाद पति और तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे घर में कैद करके रख लिया गया।

लेकिन रविवार सुबह वह मंदिर जाने के बहाने घर से भाग गई। महिला का यह भी कहना है कि पहले भी उसके साथ मारपीट की जाती रही है, जिसके चलते उसका गर्भपात भी हो गया था। उसे दहेज के लिए भी परेशान किया गया।

वहीं, महिला के ससुरालवालों ने भी उसके घर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें