भोपाल लोकायुक्त ने अकाउंटेंट को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने कमला नेहरू गैस राहत अस्पताल के अकाउंटेंट हरीश आडवानी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हेपेटाइटिस के इलाज के बिल का भुगतान करने के लिए 4 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
भोपाल लोकायुक्त एसपी को शारदा प्रसाद सोंधिया ने शिकायत की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि कमला नेहरू गैस राहत अस्पताल के अकाउंटेंट हरीश आडवानी पर हेपेटाइटिस के इलाज के पेंडिंग 2 लाख 75 हजार रुपये के भुगतान के लिए 6 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। दोनों के बीच काम होने पर 4 हजार रुपये देने की सहमति बनी। लोकायुक्त पुलिस ने योजना के अनुसार शुक्रवार को अस्पताल संचालक डॉ. संजय जैन के कक्ष के ठीक सामने हरीश आडवानी को उसकी टेबल पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की। लोकायुक्त की टीम में डीएसपी डॉ. सलिल शर्मा, निरीक्षक ट्रेपकर्ता अधिकारी मयूरी गौर एवं निरीक्षक नीलम पटवा, स्टाफ सहित उपस्थित थे।