फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्ना में एसिड अटैक: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की आंखों में डाला तेजाब, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Sep 2021 07:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मप्र के गृह मंत्री ने इसे हृदय विदारक घटना बताया तो कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरा है।

 
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो युवकों ने एक युवती की आंखों में कथित तौर पर एसिड डाल दिया। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


दिल दहलाने वाली यह घटना पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के बराहो गांव में मंगलवार को हुई। आरोपी युवकों को संदेह था कि उनकी रिश्तेदार युवती के घर से भागने के मामले में यह युवती मददगार रही थी। इसलिए वे पीड़िता को पकड़कर अज्ञात स्थान पर ले गए और वहां उसके साथ बदसलूकी की। जब युवती ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी आंख में एसिड डाल दिया। पीड़ित युवती के भाई के साथ भी मारपीट की गई। वह जैसे तैसे घर पहुंची और परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद उसे पन्ना जिला चिकित्सालय ले जाया गया। सूचना मिलते ही पन्ना के एसपी व कलेक्टर ने अस्पताल जाकर युवती के परिजनों से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया।

आंखों की रोशनी कायम: गृहमंत्री
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना को हृदय विदारक बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पीड़िता की आंखों की रोशनी कायम है। उसका चित्रकूट के नेत्र अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सरकार की आलोचना की है। उनका कहना है कि मप्र में कहीं भी बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें