फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident on Indore Bhopal Highway: ट्रक ने बुलेट को मारी टक्कर, बाइक सवार महिला-पुरुष की पहियों में दबने से मौत

Wed, 01 Jun 2022 06:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

इंदौर-भोपाल हाईवे मार्ग पर सोल रिट्रीट के सामने इंदौर से भोपाल जा रहे एक अज्ञात ट्रक ने एक बुलेट को टक्कर मार दी। इसमें बुलेट सवार व्यक्ति एवं पीछे बैठी महिला गिर गई और ट्रक के पिछले पहिए में आ जाने से दोनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के जावर थाना अंतर्गत आने वाले इंदौर-भोपाल हाईवे मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला-पुरुष की मौत हो गई। पुलिस ट्रक का पता लगा रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक इंदौर-भोपाल हाईवे मार्ग पर सोल रिट्रीट के सामने इंदौर से भोपाल जा रहे एक अज्ञात ट्रक ने एक बुलेट को टक्कर मार दी, जिसमें बुलेट सवार व्यक्ति एवं पीछे बैठी महिला गिर गई और ट्रक के पिछले पहिए में आ जाने से दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
 
घटना की सूचना मिलते ही जावर पुलिस मौके पर पहुंची एवं दोनों शवों को पीएम के लिए आष्टा के सिविल अस्पताल भेजा गया। जावर थाने में पदस्थ एएसआई जुबानसिंह भूरिया ने बताया कि इस घटना में बुलेट चालक उदयसिंह पिता नर्बदसिंह सेंधव (65) निवासी बांदा गुराडिया एवं पीछे बैठी सुशीला बाई पत्नी चन्दरसिंह (55) निवासी लसुलड़िया पार की मौत हुई है। ये दोनों ग्राम बांदा गुराड़िया से आष्टा आ रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बुलेट को टक्कर मार दी। जिसमें ये दोनों गिर गए और ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गए जिसमें घटनास्थल पर इन दोनों की मौत हो गई। पुलिस विभाग के जुबानसिंह भूरिया ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है तथा उस ट्रक की भी तलाश की जा रही है। दोनों का पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें