फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP प्रत्याशी पर गैंगरेप का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की गुना सीट से आम आदमी पार्टी के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह कुशवाहा और तीन अन्य लोगों पर पार्टी की ही एक पूर्व संयोजिका ने सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


30 वर्षीय महिला ग्वालियर की निवासी बताई जा रही है। जिसका विवाह कुछ समय पहले छत्तीसगढ़ के रायपुर में किया गया था।

जानकारी के मुताबिक महिला ने बुधवार को ग्वालियर के पुलिस स्टेशन जा कर चार लोगों के खिलाफ सामुहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया।

तीन बार किया गैंगरेप

एफआईआर के मुताबिक चारों आरोपियों ने पीड़िता से  2012 से 2013 के बीच तीन बार सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस में या किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के अनुसार उसने दिल्ली में पार्टी के कुछ नेताओं से इस मामले में शिकायत की थी।

लेकिन उन्होंने जब इस मामले पर कोई कदम नहीं उठाया तो पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन

'बेकार फंसाया जा रहा'

जैसे ही यह मामला सामने आया। 'आप' के तकरीबन 30 पार्टी कार्यकर्ता पुलिस थाने पहुंच गए और धरना दिया। इन सभी का आरोप है कि महिला के सभी आरोप निराधार हैं और ये महज चुनाव के समय की जाने वाली राजनीति है।

इस पूरे मामले पर पुलिस छानबीन कर रही है। जब पुलिस ने इस मामले पर लोकसभा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह कुशवाहा से बात की तो उन्होंने कहा कि यह सारे आरोप बेकार के हैं।

मुझे बेकार के इस मामले में इसलिए फंसाया जा रहा है क्योंकि मैं अब लोकसभा चुनाव लड़ रहा हूं। अगर मामला इतना ही संजीदा था तो ये आरोप ठीक उसी समय क्यों लगाए जा रहे हैं जब लोकसभा चुनाव सर पर हैं।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें