फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद ससुराल आ रही दुल्हन ने जीप रुकवाई और नदी में कूद गई

Sun, 14 Jun 2020 11:13 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

शादी के मंडप में सात फेरे लेकर पिता के घर से हंसी खुशी दूल्हे के साथ विदा होकर ससुराल आ रही दुल्हन ने महज सात किलोमीटर सफर तय करके पाली पुल पर पहुंचते ही जीप रुकवाकर चंबल नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


दूल्हे व ससुराल पक्ष के लोगों के साथ जीप में बैठी दुल्हन ने चक्कर आने की बात कहते हुए ड्राइवर का हाथ पकड़कर जीप रुकवाई और उल्टी करने के बहाने नीचे उतरते ही रेलिंग पर पैर रखकर नदी में कूद गई। यह घटना चंबल नदी के पाली पुल पर राजस्थान सीमा में रविवार सुबह करीब 6:30 बजे हुई।


घटना के बाद राजस्थान और मध्यप्रदेश की पुलिस के साथ सवाई माधोपुर से सिविल डिफेंस, एसटीआरएफ और गोताखोरों की 60 सदस्यों की टीम चंबल नदी में मोटरबोट, रस्सियां, जाल व लोहे के कांटों के सहारे दिनभर सर्चिंग में जुटी रही। लेकिन 12 घंटे बाद भी दुल्हन का कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन


शादी और अधूरी विदाई
श्योपुर के दीपक माली की शादी सवाई माधोपुर में हुई। बरात शनिवार को पहुंची थी और रविवार को सुबह वापस लौट रही थी। दूल्हा- दुल्हन एक जीप से रवाना हुए, जिसमें दूल्हे की मां भी थी।

जब यह जीप चंबल नदी पर बने पाली पुल पर पहुंची तभी अंजू सुमन ने घबराहट और चक्कर आने की शिकायत करते हुए उल्टी करने के लिए ड्राइवर काे जीप राेकने के लिए कहा। जीप से वह अकेली ही नीचे उतरी और दूल्हा व परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही नदी में कूद पड़ी।

पिता ने कहा- दूल्हे के साथ डीजे पर खूब नाची थी
दुल्हन के पिता रामप्रसाद माली ने कहा, यह घटना समझ से परे हैं। वह रिश्ते से खुश थी। रात को डीजे पर दूल्हे के साथ अंजू नाचती रही। सुबह विदाई के समय भी ऐसी कोई बात नहीं हुई। वहीं दूल्हे की मां रामसिया सुमन ने कहा, इस रिश्ते से दोनों परिवार खुश थे। खुद अंजू सगाई के बाद रोजाना फोन पर बतियाती थी। उसके एक कदम ने हमारी खुशियां छीन ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें