फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेशः बच्चों के सामने पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

Sun, 14 Jun 2020 04:21 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के एक गांव में पति ने छह बच्चों के सामने अपनी 38 वर्षीय पत्नी को मार डाला। एक अधिकारी ने कहा कि घटना शुक्रवार देर रात खालवा पुलिस थाना सीमा के तहत रोशानी के कदवलिया गांव में हुई। बच्चे शनिवार सुबह तक शव के पास बैठे रहे। सूरज (45) को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था।

विज्ञापन


उसकी चार-13 वर्ष के बीच की दो लड़कियां और चार लड़के हैं। शुक्रवार को हुए एक विवाद के बाद उसने मध्यस्थता करने आए भाई के साथ भी मारपीट की। रोशानी पुलिस चौकी प्रभारी सुसा पार्टे ने कहा कि आरोपी के भाई ने शनिवार सुबह महिला को मृत पाया। घर में बैठे बच्चे घबराए और डरे हुए थे। आरोपी ने बच्चों के सामने अपनी पत्नी की पत्थर से मारकर हत्या कर दी। शनिवार रात सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें