फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 साल की उम्र में बनी मां

Fri, 14 Jun 2013 12:26 PM IST
इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या कोई औरत 60 साल की उम्र में भी मां बन सकती है? आपका जवाब कुछ भी हो लेकिन ये सच है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में 60 साल की महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है।

लीलाबाई नाम की इस महिला के इस उम्र में मां बनने से डॉक्टर भी हैरान हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची और उसकी मां पूरी तरह स्वस्थ है। 60 वर्ष की लीलाबाई ने एमवाय अस्पताल में ऑपरेशन से एक बेटी को जन्म दिया है।

इस बच्ची के पिता की आयु 70 वर्ष है। डॉक्टरों का कहना है कि इतनी उम्र में बच्चे को जन्म देने वाली लीलाबाई शहर की पहली महिला है। लीलाबाई के तीन बच्चे पहले से हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि सबसे अधिक उम्र में पिता बनने का रिकॉर्ड हरियाणा के रामजीत राघव के नाम है। वे अक्टूबर 2012 में 96 साल की आयु में पिता बने थे।

वहीं सबसे अधिक उम्र में मां बनने का विश्व रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश की ओंकारी पंवार के नाम है। उन्होंने 70 साल की उम्र में 2008 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें