फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति विसर्जन के दौरान यूपी में दो युवकों की और मध्य प्रदेश में चार बच्चों की मौत

Thu, 20 Sep 2018 09:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर/मध्य प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों गणेश उत्सव की धूम पूरे देश में मची हुई है। लेकिन उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में इस त्योहार के दौरान मातम का माहौल बन गया। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में विसर्जन के दौरान गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई तो वहीं मध्य प्रदेश के महाराजपुर गांव में चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


यूपी के फतेहपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान गंगा तट पर मातम छा गया। यहां गणेश मूर्ति विसर्जित करने गए एक समूह के दो युवको की गंगा में डूबने से मौत हो गई। आसपास खड़े लोगों ने दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया। देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में डूबते चले गए। दोनों युवक चचेरे भाई हैं। मामला थाना हुसैनगंज के भिटौरा घाट का है।

जिले के थाना हुसैनगंज के भिटौरा घाट पर गणेश विसर्जन के दौरान खुशियां गम में बदल गईं। दो युवकों की मौत ने लोगों का दिल झकझोर दिया। आसपास मामत का माहौल छा गया। गंगा के गहरे पानी में देखते ही देखते दोनों युवक डूब गए। बचाने के लिए घाट पर मौजूद लोगों ने गोताखोरों को भी बुलाया। लेकिन पलक झपकते ही दोनों युवक गंगा के तेज बहाव के कारण गहरे पानी में बह गए। अभी तक दोनों का कोई पता नहीं चला है। लोगों ने स्थानीय पुलिस को इस दर्दनाक घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन


वहीं, मध्य प्रदेश में गणेश विसर्जन चार बच्चों के लिए मौत बन कर आया। राज्य के महाराजपुर गांव में गणपति विसर्जन के दौरान चार बच्चे तालाब में डूब गए। चारों बच्चों की मौत हो गई। जहां पहले खुशी का माहौल था वहीं, घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें