फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत, एक व्यक्ति की हालत गंभीर

Mon, 15 Feb 2021 03:06 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
विज्ञापन
छतरपुर के डीसी शीलेंद्र सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक गांव में देसी शराब पीने से पिछले तीन दिनों में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परेथा में हुई और यह देसी शराब पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश से मंगाई गई थी।

विज्ञापन


छतरपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया, ‘‘देसी शराब पीने से शुक्रवार को हरगोविंद अहिरवार (40) की मौत हुई, जबकि शनिवार को उसके पिता शीतल प्रसाद अहिरवार (60) की जान चली गई और रविवार देर शाम को तुलसीदास बरार (42) एवं लल्लूराम अहिरवार (75) की मौत हो गई।’’



उन्होंने कहा कि इनके अलावा, जयराम अहिरवार (35) की हालत गंभीर बनी हुई है और उनके परिजन के अनुरोध पर रविवार रात को उन्हें ग्वालियर के एक अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए ले जाया गया है। शर्मा ने बताया कि नौ फरवरी को करीब 150 लोगों ने शीतल अहिरवार के घर पर पार्टी की थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे इस शराब को पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के एक शराब दुकान से खरीद कर लाए थे। यह शराब की दुकान शीतल अहिरवार के छतरपुर स्थित परेथा गांव से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। शर्मा ने कहा, ‘‘हमने उनके विसरा एवं शराब के नमूने को जांच के लिए भेज दिया है।’’

उन्होंने बताया कि अब तक हुई जांच में इस शराब में कुछ जहरीला पदार्थ होने के संकेत नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में करीब एक महीना पहले जहरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें