फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna: 22 वर्षीय साधना बनी सबसे युवा नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर में पहली बार बना भाजपा का अध्यक्ष

Tue, 09 Aug 2022 01:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

बीजेपी की प्रत्याशी साधना पटेल ने इतिहास रचते हुए कांग्रेस प्रत्याशी चुन्नी देवी को तीन वोट से हराकर जीत हासिल की। पहली बार नगर में बीजेपी का अध्यक्ष बनने के साथ ही साधना पटेल मध्यप्रदेश की सबसे कम उम्र की अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
चित्रकूट की नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जिले के चित्रकूट में सोमवार को नगर पंचायत परिषद में अध्यक्ष पद का निर्वाचन पूरा हुआ। यहां बीजेपी की प्रत्याशी साधना पटेल ने इतिहास रचते हुए कांग्रेस प्रत्याशी चुन्नी देवी को तीन वोट से हराकर जीत हासिल की। पहली बार नगर में बीजेपी का अध्यक्ष बनने के साथ ही साधना पटेल मध्यप्रदेश की सबसे कम उम्र की अध्यक्ष हैं। इस तरह साधना ने एक साथ दो उपलब्धियां हासिल की। नगर पंचायत अध्यक्ष बनने वाली साधना पटेल वर्तमान में  B.El.Ed की छात्रा है। उनकी उम्र 22 साल है। फिलहाल वे चित्रकूट के महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन


साधना ने वॉर्ड क्रमांक 14 चौबेपुर से पार्षद का चुनाव जीता था, जिसके बाद भाजपा ने उन्हें अध्यक्ष पद का दावेदार बनाया था। अध्यक्ष पद के साथ ही बीजेपी ने उपाध्यक्ष के पद पर भी कब्जा जमाया। बीजेपी के आशीष शर्मा उर्फ लक्खू यहां से चुनाव जीतकर उपाध्यक्ष बनें हैं।

प्रत्यक्ष प्रणाली से हुए सभी चुनावों में इससे पहले नगर में कांग्रेस का अध्यक्ष था, लेकिन इतिहास में पहली बार बीजेपी का अध्यक्ष बना है। चित्रकूट में बीजेपी का अध्यक्ष बनाने की जिम्मेदारी सांसद गणेश सिंह ने ली थी। यहां बीजेपी के पास 6, कांग्रेस के पास 4 पार्षद थे, जबकि 5 निर्दलीय पार्षद थे। सांसद गणेश सिंह ने दो निर्दलीय पार्षदों को अपने खेमे में करते हुए यहां बीजेपी अध्यक्ष को जिताने की जो कोशिश की थी वे इसमें कामयाब रहे और बीजेपी की चाल के आगे कांग्रेस मात खा गई। साधना पटेल को बीजेपी की पहली नगर अध्यक्ष और सबसे युवा अध्यक्ष बनने का गौरव मिला है। जबकि उपाध्यक्ष प्रत्याशी आशीष कुमार शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी रवि माला सिंह को पांच वोट से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें