फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: सर्पदंश का शिकार युवक पॉलीथिन में सांप लेकर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टर और मरीजों में मचा हड़कंप

Tue, 09 Aug 2022 12:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

युवक को एक सांप ने काट लिया था, जिसके बाद युवक ने उस सांप को पॉलीथिन में कैद किया और परिजनों के साथ जिला अस्पताल के एमरजेंसी वॉर्ड में पहुंच गया, सांप को दिखाकर युवक ने कहा कि उसे इस सांप ने काटा है इलाज कर दें।
विज्ञापन
सर्पदंश का शिकार युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में सर्पदंश का शिकार एक युवक पॉलीथिन में सांप लिए अस्पताल पहुंच गया। युवक के हाथ में सांप देखकर अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। युवक इमरजेंसी और ओपीडी में पहुंचा और पॉलीथिन में रखे सांप को दिखाकर डॉक्टर से इलाज करने की बात कही। 
विज्ञापन


दरअसल सलमान नाम के युवक को एक सांप ने काट लिया था, जिसके बाद युवक ने उस सांप को पॉलीथिन में कैद किया और परिजनों के साथ जिला अस्पताल के एमरजेंसी वॉर्ड में पहुंच गया, सांप को दिखाकर युवक ने कहा कि उसे इस सांप ने काटा है इलाज कर दें। सांप को देखकर डॉक्टर इधर-उधर भागने लगे और मरीज से कहा कि सांप को अस्पताल से बाहर लेकर जाएं तभी इलाज किया जा सकेगा, काफी समझाने के बाद युवक ने सांप को बाहर छोड़ा, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। इलाज के बाद युवक की हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं, डॉक्टर ने सांप काटने की स्थिति में परिजनों से सांप को अस्पताल न लाने की अपील की है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें