मध्यप्रदेश में भारी बारिश कहर बनकर टूट रही है। भिंड जिले में कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से शनिवार को जेल की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 22 कैदी घायल हो गए।
मध्यप्रदेश की भिंड जेल की दीवार गिरने से 22 कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायल कैदियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ घायलों की स्थिति गंभीर है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि भिंड जिला जेल डेढ़ सौ साल पुरानी है, अंग्रेजों ने ही इस जेल को बनवाया था। जेल की बैरक नंबर-6 की दीवार काफी दिनों से जर्जर थी। जिले में लगातार बारिश के बाद दीवार शनिवार सुबह-सुबह भरभराकर गिर गई, जिसमें 22 कैदी दब गए। सूचना पर पहुंची बचाव और राहत दल ने सभी को बाहर निकाला। घटना के वक्त 255 कैदी जिला जेल में मौजूद थे।
This jail is around 150 years old. Barrack 6 was completely destroyed after its wall collapsed. 22 critically injured inmates rescued & sent to hospital. No casualty reported: Manoj Kumar Singh, SP Bhind pic.twitter.com/B6lHSR7taE
एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर भिंड एसपी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस हादसे में 22 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें एक कैदी की हालत गंभीर थी, जिसे ग्वालियर रेफर किया गया है। वहीं, 21 कैदियों का यहां के सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है।